बांसडीह पुलिस द्वारा दो राशि गौवंश के साथ एक गो-तस्कर गिरफ्तार
अनिवार्य प्रश्न। संवाद
बलिया। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान में 06 अक्टूबर 2020 को बांसडीह पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ आई है। बांसडीह पुलिस द्वारा 02 राशि गोवंशों के साथ 01 गोतस्कर को खरौनी मोड़ से करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों ने बताया है कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा स्वीकारा गया है कि वे गोवंशों को नाव पर लाद कर बिहार ले जाते हैं, फिर वहां से उनके वध हेतु पश्चिम बंगाल भिजवा दिया जाता है। वे तश्कर अधिक पैसा कमाने के लिए यह धन्धा करते हैं।
उक्त पकड़े गये अभियुक्त क्रमशः अनिल यादव पुत्र अजीत यादव निवासी शाहपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया व अनिल यादव पुत्र अजीत यादव निवासी शाहपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया हैं।
पुलिस अधीक्षक कायार्यालय के सूत्रों ने कहा है कि उक्त के सम्बन्ध में थाना बांसडीह पर गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगीः-
02 राशि गोवंश
01 पिकअप पिकअप नं0 UP 60 T 3990 ( MV ACT के तहत सीज )