10 महिलाओं सहित 36 लोग हुए संक्रमित
अनिवार्य प्रश्न । ब्यूरो संवाद
चन्दौली। कोविड जांच के 27 अगस्त 2020 तक प्राप्त परिणाम में 36 लोगों की रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुई है। जिनमें से 1 बालिका, 10 महिला तथा 2 बालक व 23 पुरूष हैं। चिन्ताजनक है कि सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 6 रेलवे विभाग, 1 आर.पी.एफ. जवान, 3 इण्डस्ट्रीयल एरिया रामनगर, 1 पतंजली एजेन्सी संचालक, 1 आटो चालक, 1 बस चालक, 1 फाईनेन्सीयल एडवाईजर, 6 गृहणी, 1 लेबर, 1 निजी वाहन चालक और दो 2 छात्र हैं।
जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी के 1, चहनिया के 2, चकिया से 1, चन्दौली ब्लाक के 1, नौगढ़ के 3, डी.डी.यू नगर के 24, सकलडीहा के 4, रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इनमें से 2 संक्रमित वाराणसी जनपद व 1 बिहार राज्य से संबंधित है।
27 अगस्त 2020 को एल-1 अस्पताल से 20 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये हैं। और बी.एच.यू. अस्पताल से 1 व्यक्ति की मृत्यू की सूचना आुयी है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु कुल 1247 नमूने संग्रहित किये गए हैं। इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 1728 केस हो चुके हैं व इनमें एक्टीव केस की संख्या अब 290 है। 1147 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं तथा 277 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब-तक कुल 14 लोगों की मृत्यु इस महामारी से हो चूकी है।