कोविड के कुल हो गए 669 केस, जिनमें एक्टीव केस की संख्या है 262 : चन्दौली
अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद
चन्दौली। 24 जुलाई 2020 को आई कोविड 19 के जांच के प्राप्त परिणाम में 39 लोगों की रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुई है। जिनमें से 5 महिला तथा 34 पुरूष हैं।
इनमे से 1 छत्तीसगढ़ से, 3 गोवा से, 1 हरियाणा से, 2 मुम्बई से, 1 पुणे से, 1 सीतापुर से आये हुए लोग हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 1 स्वास्थ्य कर्मी, 6 पुलिस कर्मी, 2 रेलवे कर्मी, 5 बैंक कर्मी, 1 सी.डी.पो. कार्यलय से, 1 किराना दुकान, 1 जिला पंचायत सदस्य, से संबंधित है। इनमें से 1 इस समय गाजीपुर में रह रहा है तथा 1 कबीरचैरा हास्पिटल वाराणसी में ईलाज करा रहा है।
प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः बरहनी ब्लाक से 5, चकिया ब्लाक के से 11, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 7 व ग्रामीण से 3 क्षेत्र से, धानापुर से 1, नियामताबाद से 2, सकलडीहा से 3 व डी.डी.डी.यू. नगर के 7 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इनके अतिरिक्त 24 जुलाई एल-1 से 23 व्यक्ति स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किये गये हैं।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 669 केस हो गए हैं जिनमें एक्टीव केस की संख्या 262 है। अबतक 401 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं तथा कुल मृतकों की संख्या अब 6 है।