अब-तक 4 लोगों की जान लेकर जिले में एक्टीव केस की संख्या 126 तक ले गया कोराना
अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद
चन्दौली। 12 जुलाई 2020 को प्राप्त कोविड-19 के जांच परिणाम में 13 लोगों की रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुई है। जिनमें से 3 महिला तथा 10 पुरूष हैं। 3 व्यक्ति मुम्बई से व 2 कानपुर से आये हुए हैं व 8 लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।
1 व्यक्ति बी.एच.यू. स्थित मेडिकल स्टोर कर्मचारी, 4 डी.डी.यू. नगर नगरपालिका कर्मचारी, 1 किराना स्टोर कर्मचारी डी.डी.यू नगर., 1 वस्त्रालय कर्मचारी, चकिया, 1 नगर कर्मचारी चकिया पंचायत से संबंधित है।
जनपद चन्दौली में क्रमशः चन्दौली ब्लाक के 3, नियामताबाद के 4, सकलडीहा के 3, शहाबगंज के 1 व चकिया के 2 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 283 केस हैं जिनमें एक्टीव केस की संख्या अब 126 है। साथ ही 153 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। अब कुल मृतकों की संख्या 4 हो गई है।