Catapult competition held in developed India's Nagaland

विकसित भारत के नागालैण्ड में हुई गुलेल प्रतियोगिता


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


नई दिल्ली। ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत केंद्र और राज्य सरकारों, जनजातीय शोध संस्थानों और अन्य सहयोगी संगठनों द्वारा देशभर में कई कार्यक्रमों और समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों और आयोजनों का उद्देश्य जनजातीय लोगों की उपलब्धियों और योगदानों के साथ उनकी संस्कृति और अनोखी परंपराओं को दुनिया के सामने लाना है। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में राज्य स्तरीय एक अनोखी गुलेल प्रतियोगिता का आयोजन नगालैंड की राजधानी कोहिमा के हेरिटेज विलेज किसामा में 15 नवंबर, 2021 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया गया।

नगालैंड के विभिन्न नगा जनजातियों के प्रतिस्पर्धियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गुलेल नगा जनजातियों का एक परंपरागत और पसंदीदा खेल है। इस कार्यक्रम में 25 नगा जनजातियों ने बेहद उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। खेल के हर एक शॉट के बाद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिस्पर्धियों का उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिस्पर्धी परंपरागत जनजातीय वस्त्रों में थे। इस प्रतिस्पर्धा के प्रथम तीन विजेताओं को नकद पुरस्कारों के साथ प्रशस्तिपत्र भी दिया गया। प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन नगालैंड सरकार के अतिरिक्त सचिव नचुंबेमो लोथा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *