Anivarya Prashna Web Bainer New 2025
Diwali is celebrated in America's markets too

अमेरिका के बाजारों में भी दीपावली की धूम


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


नई दिल्ली। दीपावली का त्योहार भारत के साथ साथ दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमेरिका के अटलांटा में भी दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। अटलांटा में रहने वाला भारतीय समुदाय दीपावली का त्योहार धूमधाम से मना रहा है। इस अवसर पर डीडी न्यूज़ संवाददाता शुभेंदु घोष ने अटलांटा के विभिन्न बाजारों का दौरा किया, जहां उन्होंने दीपावली की तैयारी और उत्साह का जायजा लेने के लिए दुकानदारों और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। बाजारों में रंग-बिरंगे दीप, मोमबत्तियाँ, मिठाइयाँ और अन्य पारंपरिक वस्तुएँ सजाई गई हैं। भारतीय समुदाय के लोगों का कहना है कि यहां भी दीपावली के लिये सभी वस्तुएं जैसे दीप, मिठाइयाँ और डेकाेरेशन के सामान आसानी से मिल जाते हैं और यहां भी दीपावली पर भारत जैसी ही रौनक हाेती है।