National Emblem on the roof of Parliament House unveiled

संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का हुआ अनावरण


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह नए संसद भवन की छत पर बने राष्‍ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से लोगों से जानकारी साझा की कि ‘‘आज सुबह, मुझे नई संसद की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण करने का सम्मान मिला।’’
इसके साथ ही मोदी ने नई संसद के निर्माण में शामिल श्रमजीवियों के साथ बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय प्रतीक कांस्य से बना है और इसका कुल वजन 9500 किलोग्राम है तथा इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इसे नए संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष के शीर्ष पर बनाया गया है। प्रतीक के समर्थन के लिए लगभग 6500 किलोग्राम वजन वाले स्टील की एक सहायक संरचना का भी निर्माण किया गया है।
नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक के निर्माण की अवधारणा का रेखाचित्र और प्रक्रिया आठ विभिन्न चरणों से गुजरी है, जिसमें मिट्टी प्रारूप व कंप्यूटर ग्राफिक से लेकर कांस्य ढलाई और पॉलिश करने तक की तैयारी शामिल हैं।

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा “संसद के निर्माण में शामिल श्रमजीवियों के साथ मेरी अद्भुत बातचीत हुई। हमें उनके प्रयासों पर गर्व है और हम देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।”


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *