Hindi and Tamil films comedian Vivek is no more

नहीं रहे हिन्दी व तमिल फिल्मों के हास्य अभिनेता विवेक


अनिवार्य प्रश्न। संवाद


वाराणसी। सभी को हसाने वाले, अभिनय से खुशी बांटने वाले, पद्म श्री पुरस्कार विजेता और हिन्दी व तमिल भाषी फिल्मों के हास्य एक्टर विवेक का आज 17 अप्रिल 2021 शनिवार को तड़के चेन्नई स्थित अस्पताल में हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार वह अभी 59 वर्ष के ही थे। सूत्र बताते हैं कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल की आईटीयू में भर्ती करवाया गया। वे अभिनेता की हालत गंभीर होने की वजह से वह एक्सट्रैसकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन सपोर्ट पर थे।

निजी अस्पतात के एक मेडिकल बुलेटिन ने कहा गया है कि शुक्रवार को एंजियोप्लास्टी’ की गई थी। विवेक को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सुबह लगभग 11 बजे अचेत अवस्था में निजी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। विवेक को विशेषज्ञों की देखभाल में रखा गया था। लेकिन हालत बेहतर न होने पर बाद में, उनका एंजियोप्लास्टी के बाद एक इमर्जेंसी कोरोनरी एंजियोग्राम करवाया गया। हालत और अधिक क्रिटिकल होने के बाद अभिनेता विवेक को आईसीयू में भर्ती कराया गया।

उल्लेखनीय है कि कार्डियोजेनिक शॉक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हृदय उतना रक्त पंप करने में सक्षम नहीं होता है, जिसकी शरीर को जरूरत होती है, जो दिल के तेज गति के दौरे पड़ने के कारण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *