Anivarya-Prashna-Web-Bainer-New-2026
Nominations for Prime Minister National Children's Award 2025 begin, last date is 31 July

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


नई दिल्लीI भारत सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पुरस्कार देश भर के उन प्रतिभाशाली बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। इच्छुक उम्मीदवार या संस्थाएं 31 जुलाई 2025 तक https://awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है और इसका उद्देश्य बच्चों की प्रेरणादायक उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना है। यह नामांकन 5 से 18 वर्ष की आयु (31 जुलाई 2025 तक) के बच्चों के लिए खुला है। बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं, और कोई अन्य व्यक्ति या संस्था भी उन्हें नामांकित कर सकती है।

नामांकन प्रक्रिया के तहत, आवेदकों को पोर्टल पर पंजीकरण करके आवश्यक विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर आदि भरने होंगे। इसके बाद “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025” श्रेणी का चयन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण (अधिकतम 500 शब्द), सहायक दस्तावेज (PDF में अधिकतम 10 अनुलग्नक) और हालिया फोटो अपलोड करना जरूरी है।

यह पुरस्कार छह श्रेणियों में दिया जाता है:

  1. बहादुरी

  2. सामाजिक सेवा

  3. पर्यावरण संरक्षण

  4. खेल

  5. कला और संस्कृति

  6. विज्ञान और प्रौद्योगिकी

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का उद्देश्य न केवल देश के युवाओं की क्षमताओं को पहचानना है, बल्कि उन्हें प्रेरणा का स्रोत बनाकर बच्चों के समग्र विकास के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार करना भी है।

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए https://awards.gov.in पर जाएं।