Renowned and learned violinist TN Krishnan dies

प्रख्यात व विद्वान वायलिन वादक टी एन कृष्णन का निधन


अनिवार्य प्रश्न। संवाद


नई दिल्ली। प्रतिभाशाली संगीतकार के रूप में लोगों के बीच जाने माने टी एन कृष्णन अब नहीं रहे। देश ही नहीं क्षेत्रीय कर्नाटक संगीत के लिए भी यक एक बड़ी क्षति है। उनके निधन पर शोक प्रकट हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि जानेमाने वायलिन वादक टी एन कृष्‍णन के देहान्‍त पर दुख है। अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनके संगीत में भावनाओं और संस्‍कृति का अदभुत समागम था। वे युवा संगीतकारों के लिए एक प्रेरणा स्रोत थे।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि उनके निधन से संगीत की दुनिया में विशेष रूप से कर्नाटक संगीत के लिए एक बड़ा नुकसान हुआ है। श्री कृष्‍णन ने दशकों तक हम सब दर्शकों को अपने संगीत से मंत्रमुग्ध किया है। हम उन्हें याद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *