प्रोफेसर सुबोध सिंह बने उदय प्रताप कॉलेज कला संकार के अध्यक्ष
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज के प्रोफेसर सुबोध सिंह को विभाग अध्यक्ष के अलावा कला संकाय का संकाय अध्यक्ष बनाया गया है। प्रोफेसर सुबोध सिंह ने गत सोमवार को कला संकाय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
सुबोध सिंह ने कहा कि खेल मानव शरीर के लिए अति आवश्यक हैं। खेल से मानव शरीर का स्वस्थ होता है। एक व्यक्ति को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास और खेल में रुचि रखनी चाहिए। वहीं उन्होंने खिलाड़ी बच्चों के लिए कहा कि प्रत्येक खेलों में निपुण बच्चे आजकल बाहर के फूड खाकर अनेक प्रकार के रोगों से ग्रसित हो जाते हैं। उन्होंने खिलाड़ी बच्चों को बाहर के चाऊमीन, पिज्ज़ा, बर्गर नहीं खाने चाहिए। अपितु पुरातन काल से चली आ रही है खाद्य सामग्री जैसे भींगा हुआ चना, काजू, किशमिश, दलिया, पनीर, व दूध जैसे खाद्य पदार्थों को ग्रहण करना चाहिए। इससे उनका शरीर हृष्ट पुष्ट और सुडौल बनेगा।