National Seminar on 'Innovative Approach to Sustainable Agriculture' organized

‘सतत कृषि के लिए अभिनव दृष्टिकोण’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

 


अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का 33 वा स्थापना दिवस लखनऊ में आज दिनांक 14 जून 2022 को मनाया गया। इस अवसर पर ’सतत कृषि के लिए अभिनव दृष्टिकोण’ पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे।

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं प्रदेश के राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलक थे। इसी सभा में कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक प्रसार डॉ.ए के सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री शाही द्वारा प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को सम्मानित किया गया, जिसमें बनारस के किसान दिनेश कुमार पटेल का नाम शामिल था।

उल्लेखनीय है कि दिनेश कुमार पटेल आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित वाराणसी के कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर एवं अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र रघुवंशी सहित वरिष्ठ वैज्ञानिकों की निर्देशन में पिछले दो वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। कृषक पटेल बताते हैं कि वह अकार्बनिक खेती की तुलना में प्राकृतिक खेती से अधिक मुनाफा एवं स्वास्थ्य वर्धक फल तथा सब्जियां प्राप्त कर रहे हैं साथ ही अपनी प्राकृतिक खेती से काफी संतुष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *