Anivarya Prashna Web Bainer New 2025
The relationship came on the verge of breaking in a mutual dispute, the sister-in-law accused her brother-in-law of molesting her

आपसी विवाद में टूटने की कगार पर आ गया सगा रिश्ता, अपने देवर पर भाभी ने लगाया छेड़ने का आरोप


अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।


वाराणसी। कलयुगी समाज व माहौल में सामान्य परिवारिक विवाद में भी सगे रिश्ते कितने बिगड़ जा रहे हैं। यहाँ तक की अब लोग एक-दूसरे पर स्तरहीन आरोप लगाने पर उतर जा रहे हैं। इसकी तस्वीर तो कई हैं मगर सूत्रों के अनुसार दी गई जानकारी में एक ताजा मामला यह है कि मडुण्वाडीह की रहने वाली एक विधवा महिला द्वारा थाने में तहरीर देकर बद्री नगर कॉलोनी, भूल्लनपुर निवासी अपने विकलांग देवर रामेेश्वर राय (परिवर्तित नाम) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

देवर पक्षकारों द्वारा प्रेस को दी गई जानकारी के अनुसार भाभी ने तहरीर में जिस समय व दिनांक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है उस समय देवर सपरिवार अपने कुछ निजी कार्यों से प्रदेश से बाहर था।

उसके चाचा ने यह जानकारी सबसे साझा करते हुए आज कैंट एसीपी लखन सिंह यादव से तथ्यों के साथ प्रार्थना पत्र देकर अपने बचाव में गुहार लगाई है। जिस पर स्थानीय सहायक पुलिस आयुक्त ने मौखिक सहमती और न्याय का भरोसा दिलाया है। खबर लिखे जाने तक उक्त आरोप लगाने वाली महिला का वक्तव्य नहीं आ पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *