अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी।सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तरी विधानसभा के बागेश्वरी मंडल द्वारा संत गुरु शिरोमणि रविदास की 650 वीं पावन जयंती के शुभ अवसर पर एक विशाल एवं भक्तिमय कलश यात्रा का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा महानगर कार्यालय गुलाब बाग से एक भव्य रथ के साथ प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई तेलिया बाग चौराहा पर संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग को भक्तिमय माहौल ने सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान मार्ग में स्थित प्रमुख देवस्थानों चौड़ा माता मंदिर, जीजीआईसी हनुमान जी मंदिर, मलदहिया स्थित बरम बाबा मंदिर, तेलिया बाग स्थित मरी माई मंदिर तथा तेलिया बाग चौराहा स्थित शीतला माता मंदिर में पवित्र कलश ले जाया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर (मन्नू), मंडल प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय, मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल तथा मनोज विश्वकर्मा ने किया। यात्रा में शामिल अन्य प्रमुख लोगों में पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, संजू सरोज विनय सादेजा , कांति दीक्षित,विभव सिंह,सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। Post navigation उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकारी आवास 7 कालिदास पर जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश ज्ञान कूप और नागकेसर मिश्रित जल से हुआ बाबा विश्वनाथ का महा-जलाभिषेक, व्यापरियों ने किया जलाभिषेक