‘Seva Hi Sanskriti’ (Service is Culture) program organized at Shri Agrasen Kanya PG College.‘Seva Hi Sanskriti’ (Service is Culture) program organized at Shri Agrasen Kanya PG College.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 7.10.2026 को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय इंदिरा गांधी कला केंद्र (आईजीएनसीए), क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी एवं सांस्कृतिक केंद्र, श्री अग्रसेन कन्या पी.जी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा ही संस्कृति’ अभियान (सेवा संकल्प अभियान 2026) के तहत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।सांस्कृतिक केंद्र की समन्वयक डॉ. अपर्णा शुक्ला एवं डॉ. वेणु वनिता तथा मीनाक्षी मधुर,ने राष्ट्रीय कला केंद्र से मुख्य अतिथि डॉ त्रिलोचन प्रधान, उमेश भाटिया और उनकी पूरी टीम को अंगवस्त्र एवं एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसी क्रम में, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए), क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी की ओर से भी प्रो आकाश, डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. वेणु वनिता एवं श्रीमती मीनाक्षी मधुर का अंगवस्त्र द्वारा सम्मान किया गया। तत्पश्चात उमेश भाटिया के कुशल निर्देशन में उनकी टीम द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। नाटक की यह प्रस्तुति इतनी सराहनीय और जीवंत थी कि इसने उपस्थित जनसमूह को अंत तक बांधे रखा। इस नाटक में सेवा ही संस्कृति को एक पवित्र संकल्प के रूप में मंचित किया गया। नाटक के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया कि वे अपने वाराणसी नगर, ऐतिहासिक घाटों और अपने आसपास के परिवेश को किस प्रकार स्वच्छ एवं सुंदर रख सकती हैं। इसके साथ ही, नाटक में योग के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए यह भी संदेश दिया गया कि योग द्वारा अपने शरीर और मन को कैसे पूर्णतः स्वस्थ रखा जाए। प्रो आकाश ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। तथा उन्होंने भारत सरकार की ओर से युवाओं और छात्राओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वेणु वनिता तथा धन्यवाद ज्ञापन सांस्कृतिक केंद्र की अध्यक्ष डॉ. अपर्णा शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ नंदिनी पटेल डॉ श्रृंखला, डॉ सुमन सिंह, श्रीमती शोभा प्रजापति,डॉ माया गुप्ता, डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी,डॉ पूजा राय, डॉ नीता दिसावाल, अरुण शाह तथा छात्राएं उपस्थित रही।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group