अनिवार्य प्रश्न। संवाद। हैदराबाद। काशी के युवा कवि व गीतकार सुनील कुमार सेठ इन दिनों अपने विभागीय कार्य के सिलसिले में हैदराबाद में है, वहां उनके वरिष्ठ अधिकारियों व साथियों के उपस्थिति में उनका जन्मदिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। हैदराबाद के साथियों ने कहा की हम सभी एक परिवार का हिस्सा हैं,भले ही आप अपने परिवार से दूर है लेकिन हम साथ साथ काम कर रहे हैं तो हम भी एक परिवार ही है यहां हम आपको अपने परिवार की कमी महसूस नहीं होने देंगे । इस प्रेमपूर्ण भावुक क्षण में काशी से संजीव कुमार, रमेश यादव सहित हैदराबाद से संजय, रंजीत,अशोक, सुनील , राघवेन्द्र,विनय,राजकुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों व मित्रों की उपस्थिति रही। साथ ही काशी के अनेक साहित्यकारों एवं कवियों ने साहित्यकार एवं कवि सुनील कुमार सेठ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रकाशक एवं प्रधान संपादक पं० छतिश द्विवेदी कुण्ठित, विनय कुमार गुप्ता तनहां, जी० एल० पटेल अयन सहित अनेक साहित्यकारों ने सुनील कुमार सेठ जी के दीर्घायु एवं साहित्यिक जीवन की निरंतर प्रगति की कामना की। Post navigation वाराणसी के प्रदीप नाथानी ने 16,500 फीट ऊंचे माउंट रेनोक पर फहराया सफलता का परचम, एचएमआई से पूरा किया पर्वतारोहण प्रशिक्षण मैं आज भी मां की कमी महसूस करता हूं पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की आत्मकथा के विमोचन पर भावुक हुए पीएम