अनिवार्य प्रश्न। संवाद। मध्य प्रदेश। कटनी में स्लीमनाबाद जल सुरंग परियोजना का निरीक्षण परियोजना की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश सिंचाई एवं जल प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में निर्माणाधीन स्लीमनाबाद जल सुरंग परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परियोजना स्थल का अवलोकन कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह जल सुरंग परियोजना क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। परियोजना पूरी होने से किसानों को सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। परियोजना के शुरू होने से कटनी जिले की 21 हजार 823 हेक्टेयर कृषि भूमि को पहली बार नर्मदा के पानी से नियमित सिंचाई मिलेगी। वहीं जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, पन्ना और रीवा जिलों के लगभग 1,450 गांवों की करीब 2 लाख 45 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि भी लाभान्वित होगी। परीक्षण और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अक्टूबर 2026 से इस सुरंग के माध्यम से सिंचाई और जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है। यह परियोजना विंध्य क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ जल प्रबंधन का भी एक नया मॉडल बनेगी। Post navigation सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण हो-जिलाधिकारी अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक