On the auspicious birth anniversary of the 'Iron Man' Sardar Vallabhbhai Patel, the BJP city unit paid a heartfelt tribute at Maldahiya Square.On the auspicious birth anniversary of the 'Iron Man' Sardar Vallabhbhai Patel, the BJP city unit paid a heartfelt tribute at Maldahiya Square.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी द्वारा शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को लौह पुरुष श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पावन जयंती के अवसर पर मलदहिया चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर एक भव्य श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सरदार पटेल जी का मजबूत भारत का सपना आज साकार हो रहा है डॉ दयाशंकर मिश्र श्दयालू कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र श्दयालू ने कहा , सरदार वल्लभभाई पटेल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत के अखंडता के महान सूत्रधार थे। देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने जिस अखंड और सशक्त भारत की नींव रखी, उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज देश नए शिखरों को छू रहा है। सरदार पटेल जी का जीवन और उनके विचार हर भारतीय के लिए राष्ट्रसेवा की अमर प्रेरणा हैं। अखंड भारत के निर्माण में लौह पुरुष का योगदान अविस्मरणीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में सरदार पटेल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, सरदार पटेल जी की दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का ही परिणाम है कि आज हम एक एकात्म भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए निर्णय लिए। आज के युवाओं को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। गणमान्य जन एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर सरदार पटेल जी के योगदान को नमन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से

राज्यमंत्री एवं विधायक डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालू (आयुष राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार), सौरभ श्रीवास्तव (कैंट विधायक) महानगर पदाधिकारी एवं प्रमुख नेता चंद्रशेखर उपाध्याय (महानगर उपाध्यक्ष), आत्मा विश्वेश्वर, प्रमील पाण्डेय (मीडिया संयोजक), अशोक पाण्डेय, राकेश जायसवाल, विकास बागी, कुंवरकांत सिंह, विवेक पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, स्वास्तिक श्रीवास्तव, दिनेश सिंह दीनू, मनोज सोनकर, सत्य प्रकाश जायसवाल, सुशील गुप्ता, मधुप सिंह, शिवनाथ गुप्ता, अशोक सेठ, राजेंद्र सिंह पटेल, सोभनाथ मौर्य, रचना अग्रवाल, योगेश वर्मा, रत्ना वर्मा, पीयूष अग्रवाल, हीरा यादव, सुमित मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, जगन्नाथ ओझा, पुन्नूलाल बिंद, अमन केशरी, पवन अग्रवाल, विनय सिंह,साधना वेदांती, सुनील यादव, संदीप चौरसिया, अनिल तिवारी, शंभू पटेल, शिवशंकर मिश्रा, गोपाल जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group