अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। शुक्रवार को साकेत नगर कॉलोनी स्थित संकटहरण मंदिर से मुख्य मार्ग तक इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत नारियल फोड़कर किया। त्वरित आर्थिक विकास योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत इस निर्माण कार्य की स्वीकृत लागत ₹6.41 लाख एवं लंबाई 100.00 मीटर है।कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखण्ड-वाराणसी है। कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा यह विकास कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों और मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुगमता मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री अशोक पटेल,मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,चंद्रशेखर उपाध्याय,प्रमील पाण्डेय, राजीव सिंह पटेल,अखिलेंद्र सिंह सनी,मनोज सोनकर, शशांक अग्रवाल, अजय गुप्ता, अमित श्रीवास्तव ,राकेश जायसवाल ,अनिल उपाध्याय,विनय सिंह,अमित खरे , अनिल तिवारी,अभिषेक श्रीवास्तव,सुमित मिश्रा,प्रिंस द्विवेदी, जगन्नाथ ओझा, शालिनी सिंह ,अर्चना मधेसिया,निशा श्रीवास्तव,कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation जंतर-मंतर प्रदर्शनः सुप्रीम कोर्ट ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के आरोपों की होगी जांच विभागीय अधिकारी निवेशकों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें- सत्येंद्र कुमार