Grand inauguration of the first branch of Shagun Group Samanta Builders; a golden opportunity to invest in Dholera Smart City.Grand inauguration of the first branch of Shagun Group Samanta Builders; a golden opportunity to invest in Dholera Smart City.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। भारत के पहले और सबसे बड़े ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्मार्ट शहर धोलेरा स्मार्ट सिटी की विकास योजनाओं एवं निवेश की संभावनाओं को लेकर शगुन ग्रुप एवं शमंता बिल्डर्स की पहली शाखा का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ के महंत श्रीकांत मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। महमूरगंज स्थित एक होटल में आयोजित गेट-टुगेदर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि,निवेशक और शहरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में बताया गया कि गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) लगभग 920 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना,अत्याधुनिक औद्योगिक सुविधाएं,उत्कृष्ट सड़क एवं परिवहन व्यवस्था,हरित एवं प्रदूषण रहित वातावरण तथा सतत विकास के साथ भविष्य का आधुनिक स्मार्ट शहर विकसित करना है। वक्ताओं ने बताया कि धोलेरा स्मार्ट सिटी परियोजना को औद्योगिक,आवासीय,उच्च पहुंच गलियारा,सामुदायिक सुविधाएं,सड़कें,पर्यटन,मनोरंजन,खेल एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विभाजित कर समानता बिल्डर योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना देश और विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि शगुन ग्रुप के शमंता बिल्डर्स धोलेरा एसआईआर में प्रीमियम रिहायशी प्लॉट उपलब्ध करा रहे हैं।

कंपनी पारदर्शिता,गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ लोगों को भविष्य की स्मार्ट सिटी में सुरक्षित निवेश का अवसर प्रदान कर रही है। कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक भवदीप सिंह चुडासमा ने अपनी कार्यशैली और विश्वसनीयता के दम पर स्वयं को धोलेरा के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में स्थापित किया है। ज्योतिभूषण शुक्ला और रूपेश श्रीवास्तव को शाखा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। शाखा के शुभारंभ के उपलक्ष्य में आयोजित गेट-टुगेदर कार्यक्रम का सफल संचालन इंदौर की मोनिका शर्मा ने किया। इस दौरान धीरज जयसवाल ब्रांच हेड, अमित पांडे,धीरेंद्र मिश्र, कामिनी मिश्रा, शिव गोविंद उपाध्याय, दशरथ साहनी आदि लोग शामिल रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group