On the final day of ‘Wings Over Ganga’, the Health Department provided medical services to 370 people.On the final day of ‘Wings Over Ganga’, the Health Department provided medical services to 370 people.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

घाटों पर चिकित्सा शिविर लगाए गए, प्रमुख मार्गों पर मोबाइल मेडिकल टीमें और एंबुलेंस तैनात रहीं

वाराणसी। वायु सेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एरियल शो के अंतिम दिन रविवार को बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में दर्शकों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गंगा घाटों, आयोजन स्थल के आसपास और प्रमुख मार्गों पर व्यापक चिकित्सा व्यवस्था की। घाटों पर विशेष चिकित्सा शिविर लगाए गए, जबकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल टीमें सक्रिय रहीं। आपात स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस भी तैनात की गईं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य टीमों ने पूरे दिन 370 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। इनमें सिरदर्द, बुखार, बदन दर्द, पेट दर्द, चक्कर, उल्टी, निर्जलीकरण और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोग शामिल थे। शिविरों में प्राथमिक जांच के बाद जरूरत के अनुसार तत्काल उपचार, आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। गर्मी, भीड़ और लंबे समय तक खड़े रहने के कारण अस्वस्थ हुए लोगों को उपचार के साथ जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी गई।

गंभीर स्थिति वाले मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट मोड पर रखा गया था। जिले के निजी अस्पतालों और ब्लड बैंकों को भी सतर्क किया गया था। एंबुलेंस के माध्यम से दो मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौकाघाट और एक मरीज को श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पतालों में उन्हें समय पर उपचार मिला और चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखी।

सीएमओ ने बताया कि चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में वाराणसी के स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा अन्य मेडिकल कॉलेजों, निजी अस्पतालों और दूसरे जिलों से आई चिकित्सकीय टीमों ने भी सहयोग किया। सभी टीमों ने आपसी समन्वय से काम करते हुए दर्शकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई। इन सभी गतिविधियों की निगरानी त्रिनेत्र भवन स्थित काशी कमांड सेंटर से की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि बड़े सार्वजनिक आयोजनों में भारी भीड़ के कारण अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे आयोजनों में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। सीएमओ ने सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group