Siwan: Massive fire breaks out in saree shop due to short circuit; damage worth lakhs.Siwan: Massive fire breaks out in saree shop due to short circuit; damage worth lakhs.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

सिवान । सिवान के जेपी चौक स्थित साड़ी दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों रुपये का सामान जल गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सिवान के जेपी चौक स्थित साड़ी दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों रुपये का सामान जल गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
सिवान शहर के जेपी चौक स्थित दरबार रोड के समीप गुरुवार की सुबह एक साड़ी दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा साड़ियों का बड़ा स्टॉक, फर्नीचर, काउंटर तथा अन्य मूल्यवान सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दरबार रोड स्थित कृष्णा गवर्नमेंट साड़ी सेंटर से सुबह धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान संचालक शेषनाथ तिवारी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया। दुकान संचालक शेषनाथ तिवारी ने बताया कि इस अग्निकांड में लगभग 40 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का प्रारंभिक अनुमान है। वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार क्षति 25 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। वास्तविक नुकसान का आकलन जांच और सर्वेक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। संबंधित विभाग आग लगने के कारणों एवं वास्तविक क्षति के आकलन में जुटा है। सिवान के जेपी चौक स्थित साड़ी दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों रुपये का सामान जल गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group