The Ganga and Varuna Elevated Corridor is a historic gift to Kashi from the Prime Minister; a celebratory atmosphere prevails at the metropolitan office in Gulab Bagh.The Ganga and Varuna Elevated Corridor is a historic gift to Kashi from the Prime Minister; a celebratory atmosphere prevails at the metropolitan office in Gulab Bagh.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी , महानगर कार्यालय, गुलाब पर गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को मिली कैबिनेट मंजूरी के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता ढोल नगाड़े पर देर तक थिरकते रहे, कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था।लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधान मंत्री के गंगा वरुणा एलिवेटेड कारीडोर के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया एवं प्रधान मंत्री के कटआउट पर मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। मोदी जी जिंदाबाद ,भारत माता की जय ,वंदे मातरम के गगनचुंबी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर काशी के लिए विकास का एक ऐतिहासिक कदम है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही अधिक सुगम होगी तथा काशी के समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और काशी के यशस्वी सांसद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाराणसी लगातार आधुनिक टेक्नालॉजी के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनसुविधाओं के विस्तार का सशक्त उदाहरण बन रहा है। काशी के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला जो प्रधानमंत्री जी ने रखी है,वह पूरे विश्व को काशी के विकास का लोहा मनवाने के लिए विवश करता है। इसके लिए काशी की देवतुल्य जनता की ओर से हम प्रधानमंत्री जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर अशोक तिवारी ,विधायक सौरभ श्रीवास्तव,प्रेम कपूर,मनीष कपूर,नवीन कपूर,विद्यासागर राय,आत्माविश्वेश्वर ,चंद्रशेखर उपाध्याय ,निर्मला सिंह पटेल,अखिलेंद्र सिंह सनी, ,प्रमील पाण्डेय,अजय गुप्ता,रजत जायसवाल, मधुप सिंह,विनोद गुप्ता, ,वैभव उपाध्याय,प्रमोद यादव मुन्ना,अनिल उपाध्याय,राकेश जायसवाल,विनय सिंह,अमित श्रीवास्तव,कुशाग्र श्रीवास्तव,तिरुपति मिश्रा,हीरा यादव,मनोज सोनकर,कुसुम सिंह पटेल,नेहा कक्कड़,पूजा दीक्षित,सपना सिंह,दीपक राय,राजेंद्र सिंह पटेल,शालिनी यादव, विभव सिंह,जेपी सिंह,अनुपम गुप्ता,योगेश वर्मा,साधना वेदांती,साधना पाण्डेय ,डॉक्टर रचना अग्रवाल,साधना वेदांती,अशोक यादव,पंकज चतुर्वेदी,अवनीश सुयश अग्रवाल,विवेक पाण्डेय,दीपक सेठ आदि रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group