अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। संबंधित अधिकारियों को अवशेष कृषक की सूची खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी बनाने की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया। संबंधित अधिकारियों को अवशेष कृषक की सूची खंड विकास अधिकारीगण को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपरोक्त कार्य सहायक पंचायत के माध्यम से 30 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए गए की पंचायत सहायक के वेतन देने से पूर्व उनके द्वारा कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करें जीरो पॉवर्टी की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारी गण को निर्देश दिए की पॉवर्टी सूची में दर्ज पात्र परिवारों का नियमानुसार मुख्यमंत्री आवास योजना में रजिस्ट्रेशन करें। समूह गठन की प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारियों को शासन से प्राप्त लक्ष्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। Post navigation पेड़ केवल ऑक्सीजन नहीं, आने वाली पीढ़ियों की सबसे बड़ी पूंजी हैं – शिव तपस्या पासवान राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अभाविप स्थापना दिवस पर बीएचयू में श्वसुंधराश् सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन