अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। वाराणसी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वाराणसी महानगर में उत्तरी विधानसभा के पूर्व संयोजक अरविंद कुमार सिंह को उत्तर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (जेडआरयूसीसी) का सदस्य नामित किया गया है। उत्तर रेलवे मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से 17 नवंबर को जारी पत्र के अनुसार उन्हें विशेष रुचि श्रेणी (स्पेशल इंटरेस्ट नॉमिनी) के तहत एक नवंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2028 तक दो वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरविंद कुमार सिंह लंबे समय से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह वाराणसी महानगर में उत्तरी विधानसभा के संयोजक के रूप में संगठनात्मक दायित्व भी निभा चुके हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता तथा विभिन्न वर्गों के लोगों से जुड़ाव के चलते क्षेत्र में उनकी पहचान है। जेडआरयूसीसी के सदस्य के रूप में वह रेल यात्रियों की सुविधाओं, रेलवे से जुड़ी जनसमस्याओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को समिति के समक्ष रख सकेंगे। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। Post navigation देव दीपावली काशी की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली परंपरा का अद्भुत प्रतीक है-डॉ नीलकंठ तिवारी सपा का घोषणा पत्र कल, हर साल 40 हजार देने के साथ हो सकते हैं ये बड़े चुनावी वादे