12-year-old student dies after falling from hostel roof under suspicious circumstances12-year-old student dies after falling from hostel roof under suspicious circumstances

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी । लंका थाना क्षेत्र के नगवां चौकी अंतर्गत एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा की गुरुवार को छत से गिरने से मौत हो गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। छात्रा मूल रूप से बिहार के सीवान की रहने वाली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी गौरव कुमार और लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। छात्रा की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस पुलिस हॉस्टल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्रा किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरी। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के वाराणसी पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group