Akhilesh Yadav has demanded an investigation into the Gorakhpur incident.Akhilesh Yadav has demanded an investigation into the Gorakhpur incident.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

लखनऊ। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिस दिन विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होगा, उसी दिन भाजपा की हार की इबारत लिख जाएगी। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। वह बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का आखिरी चुनाव और संविधान व आरक्षण बचाने का अंतिम अवसर है। भाजपा सरकार में बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। भाजपा का काम अनर्गल आरोप लगाना और बिना सिर-पैर की बातें करना रह गया है। आरोप लगाया कि भाजपा पीडीए के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। ऐसे हालात में कार्यकर्ताओं को धैर्य से काम लेना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाषा में संयम रखने और व्यवहार व आचरण से उदाहरण पेश करने की नसीहत दी। गोरखपुर हादसे में मासूम की मौत पर शोक जताते हुए अखिलेश ने कहा कि इस घटना से सभी आहत हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और कहा कि परिवार से मिलकर हरसंभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं। उन्होंने हादसे पर राजनीति करने वालों को लखनऊ अग्निकांड में मृत युवक की दुखी मां के साथ किए गए दुर्व्यवहार और धमकी की याद दिलाई। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कहा कि यह वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में युवक की मौत पर मुख्यमंत्री बिना सबूत दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने हादसे की सर्वाेच्च स्तरीय जांच कराकर सच सामने लाने की मांग की।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group