42 Technical Assistants receive appointment letters in Chandauli; public representatives extend best wishes.42 Technical Assistants receive appointment letters in Chandauli; public representatives extend best wishes.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

चन्दौली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित प्राविधिक सहायकों के लिए मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार चन्दौली में दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह एवं चकिया विधायक कैलाश खरवार द्वारा चन्दौली जनपद के लिए चयनित कुल 42 कार्मिकों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव और पूर्ण पारदर्शिता के साथ युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान कर रही है। आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी 42 प्राविधिक सहायकों से मेरी अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने में आपका योगदान सराहनीय रहेगा।

चकिया विधायक कैलाश खरवार ने सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती नीति का ही परिणाम है कि आज हमारे युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिल रहा है। चन्दौली जनपद को मिले ये 42 नवचयनित प्राविधिक सहायक कृषि क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। किसान कल्याण और कृषि योजनाओं को धरातल पर उतारने में इन युवा कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार की पारदर्शी भर्ती नीति की सराहना करते हुए सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group