A 'Digital Life Certificate' mega camp will be held on November 23 at the Varanasi Treasury premises, offering convenience to pensioners.A 'Digital Life Certificate' mega camp will be held on November 23 at the Varanasi Treasury premises, offering convenience to pensioners.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के निर्देश पर होगा आयोजन, स्वास्थ्य शिविर की भी रहेगी व्यवस्था

वाराणसी। पेंशनरों एवं पेंशनभोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23 नवंबर, दिन-सोमवार को वाराणसी कोषागार परिसर में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट मेगा कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य कोषाधिकारी गोविंद सिंह ने विभागों एवं संस्थानों के अधिकारियों को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान को और अधिक सफल बनाने के उद्देश्य से यह विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, भारत सरकार के निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सहायक महाप्रबंधक, सीनियर पोस्ट मास्टर विश्वेश्वरगंज/कैंट तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्मिकों को मेगा कैंप में प्रतिभाग कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कैंप में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के साथ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन होगा, जिससे पेंशनभोगियों को एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। मुख्य कोषाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group