Due to the cyclone, temperatures in the state will drop sharply; as the cold intensifies, the severity of fog will also increase—an alert has been issued.Due to the cyclone, temperatures in the state will drop sharply; as the cold intensifies, the severity of fog will also increase—an alert has been issued.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

लखनऊ। यूपी में मौसम बदलने वाला है। चक्रवात अकवान के असर से रविवार को पूर्वांचल और दक्षिणी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पुरवा हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि, सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा। अगले तीन से चार दिनों में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री और दिन के पारे में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं। इससे ठंड बढ़ेगी। सुबह के समय कोहरे का असर भी बढ़ेगा। शनिवार को पूर्वी यूपी और मध्यांचल में 15 से 25 किमी रफ्तार वाली पुरवाई चली। ज्यादातर जिलों में अच्छी धूप खिली और तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवात और पुरवा हवाओं का असर 23 नवंबर से खत्म हो जाएगा। इसके बाद तराई समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी। शनिवार को 21.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बरेली में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई में सबसे ठंडी रात रही। राजधानी में शनिवार को दिन में अच्छी धूप खिली और तेज रफ्तार पुरवाई चली। मौसम विभाग का कहना है लखनऊ में सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा। हवा का रुख पछुआ होने के साथ ही पारा गिरेगा और सुबह के समय कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से शनिवार को लखनऊ में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली पुरवाई चली। रविवार को मौसम लगभग ऐसा ही रहने वाला है। 23 नवंबर से फिर तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group