A grand 'Tiranga Yatra' will be taken out on August 13.A grand 'Tiranga Yatra' will be taken out on August 13.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे मुख्य अतिथि, 12 स्वागत पॉइंटों पर होगी पुष्प वर्षा

वाराणसी। मंगलवार को महानगर कार्यालय गुलाब बाग में आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से संगठन के सभी मोर्चों एवं व्यापारी,आर्किटेक्ट,डॉक्टर,शिक्षक,स्वयं सेवी संस्थाएं आदि ने भाग लिया । अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया। व्यवस्था की दृष्टि से इस विशाल तिरंगा यात्रा आयोजन के रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष ने बताया इस कार्यक्रम का संयोजक मधुकर चित्रांश एवं सह संयोजक साधना वेदांती,मधुप सिंह एवं बृजेश चौरसिया को बनाया गया है।
काशी विद्यापीठ गेट नंबर 3 से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम हेतु विशाल मुख्य मंच तैयार किया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर, पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय एवं अखिलेन्द्र सिंह सनी को सौंपी गई ,यात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं एवं आमजन हेतु ब्लॉक-वार पेयजल आदि की व्यवस्था देवेंद्र मौर्य एवं महेंद्र सिंह गौतम के संयोजन में रहेगी। मीडिया प्रबन्धन प्रमील पाण्डेय, आईटी संयोजन, पंकज चतुर्वेदी एवं सोशल मीडिया कुशाग्र श्रीवास्तव एवं अभिषेक श्रीवास्तव देखेंगे।
यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा हेतु पंखुड़ियों एवं सामग्री की उपलब्धता राकेश जायसवाल एवं उनकी टीम सुनिश्चित करेगी। सभी 12 स्वागत पॉइंट के लिए प्रभारी बनाए गए है। काशी विद्यापीठ गेट के सामने दीपक जायसवाल , मलदहिया चौराहा (विनायक प्लाजा पिछला गेट) आर. के. चौधरी एवं अभिनव पाण्डेय,महावीर टेक्सटाइल पर अरुण गुप्ता एवं गुलशन कपूर,यूनिक अकेडमी चौराहा (लोहा मंडी)आर. एस. भाटिया एवं जयदीप सिंह,मलदहिया पेट्रोल पंप मनीष गुप्ता (पार्षद),रेमंड शोरूम के पास सिद्धार्थ एवं मनोज ,काशी अनाथालय पर रजनीश कनौजिया, फल विक्रेता पॉइंट पर दिलीप सोनकर,लहुराबीर चौराहा अशोक यादव एवं पार्षद श्रवण गुप्ता,प्रदीप होटल प्रदीप सिंह एवं राजेंद्र दाढ़ी,महाराजा फूड कार्नर विकास चौधरी चीकू संपूर्णानंद गेट राकेश शर्मा (क्षेत्रीय मंत्री), अशोक पटेल (महानगर महामंत्री) एवं राहुल सिंह (महानगर महामंत्री) महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सभी प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सुव्यवस्थित ढंग से सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट शिशिर वाजपेयी ,प्रमुख व्यवसायी आर. के चौधरी ,अजीत सिंह बग्गा,रमेश भारद्वाज, चंद्रनाथ मुखर्जी,राकेश जैन,पूजा दीक्षित, पवन कुमार अग्रवाल, सतीश मिश्रा, रोटेनियन संजय अग्रवाल ,डॉक्टर अशोक राय आदि रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group