I will contest the election if the party so directs — BJP leader Ravi Shankar Singh.I will contest the election if the party so directs — BJP leader Ravi Shankar Singh.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के भानपुर स्थित भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहाकि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन और एक विचारधारा वाली पार्टी है। उन्होंने कहाकि पूरे देश में चल रहा हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति, एकता और सम्मान का प्रतीक है तथा यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति गौरव और जिम्मेदारी का संदेश देता है। भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने बताया कि इसी क्रम में पिंडरा ब्लॉक परिसर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और आम नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने सभी लोगों से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर रविशंकर सिंह ने कहाकि यदि पार्टी संगठन उन्हें जिम्मेदारी देता है तो वह निश्चित रूप से पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को मजबूत करना, जनसंपर्क बढ़ाना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना है। प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group