A rally was organized at Shri Agrasen Kanya PG College under the 'Drug-Free Youth Campaign'.A rally was organized at Shri Agrasen Kanya PG College under the 'Drug-Free Youth Campaign'.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में दिनांक 07.08.2026 को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। तत्पश्चात परमानंदपुर गांव के पंचायत भवन के पास वृक्षारोपण तथा स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम भी कराए गए। प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन आज नशा इस ताकत को अंदर से खोखला कर रहा है। गुटखा, शराब, ड्रग्स नशे के कारण युवाओं की पढ़ाई, करियर और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।नशे से सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, अपराध बढ़ते हैं और शांति भंग होती है। इसलिए श्नशे को ना कहोश् युवा अगर स्वस्थ रहेंगे, शिक्षित रहेंगे और नशे से दूर रहेंगे तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रो अनीता सिंह, प्रो आभा सक्सेना, प्रो कुमुद सिंह, प्रो मृदुला व्यास, डॉ पूनम राय,डॉ प्रिया भारती, डॉ सुधा यादव, डॉ अंजली त्यागी, श्रीमती शोभा प्रजापति, श्रीमती मीनाक्षी मधुर इत्यादि अनेक प्रवक्तागण, कर्मचारीगण तथा छात्राएं उपस्थित रही।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group