Ajay Rai visited three bereaved families in the Pindra area.Ajay Rai visited three bereaved families in the Pindra area.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। फूलपुर ग्राम सभा के प्रधान सुरेश पटेल की 65 वर्षीय माता आशा देवी पत्नी स्वर्गीय रामधनी पटेल के निधन पर अजय राय उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने की बात कही।इसके बाद अजय राय बसनी स्थित सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं जगदीशपुर निवासी संकठा मिश्रा के निधन पर उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। इसके अलावा राजपुर निवासी और उनके करीबी रहे अनिल दुबे के निधन पर भी अजय राय उनके घर पहुंचे और परिवार का दुख साझा किया। अजय राय पिंडरा विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव पिंडरा से लड़ने की घोषणा भी की है। ऐसे में एक ही दिन में विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शोक संवेदना के लिए उनका पहुंचना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय रहा। हालांकि इन मुलाकातों का तत्काल उद्देश्य शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त करना ही रहा।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group