Prayers for Modi's long life amidst the resonance of the Sundarkand; special event held in Kashi.Prayers for Modi's long life amidst the resonance of the Sundarkand; special event held in Kashi.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार को पत्रकार पुरम कॉलोनी स्थित संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मीडिया रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह के आयोजन में श्रद्धालुओं ने विधिवत हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया और सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ देश की सुख-समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। सुंदरकांड की चौपाइयों और हनुमान जी के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। आयोजक डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि जन्मदिन की पूर्व संध्या पर यह आयोजन आस्था, सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक परंपरा के अनुरूप सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की गई।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group