Allegation of rude behavior towards a journalist while covering events at the Panchayat Bhawan; complaint lodged with the police.Allegation of rude behavior towards a journalist while covering events at the Panchayat Bhawan; complaint lodged with the police.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

डीडीओ के निरीक्षण की कवरेज करने पहुंचे संवाददाता को परिसर में प्रवेश से रोकने का आरोप, प्रेस कार्ड दिखाने के बावजूद नहीं मिली अनुमति; एसीपी पिंडरा को तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

पिंडरा। विकास खंड पिंडरा स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) के निरीक्षण के दौरान समाचार संकलन के लिए पहुंचे एक पत्रकार के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि पंचायत भवन में प्रवेश के दौरान उन्हें रोक दिया गया, उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और परिसर से बाहर कर दिया गया। मामले में एसीपी पिंडरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिंडरा बाजार निवासी एवं स्थानीय संवाददाता विजय कुमार जायसवाल शुक्रवार को डीडीओ के निरीक्षण की कवरेज के लिए पंचायत भवन पहुंचे थे। उनका कहना है कि वह अपने पेशेगत दायित्व का निर्वहन करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि पंचायत भवन के प्रवेश द्वार पर कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ रामू गुप्ता के कहने पर निजी गनर तथा अनुप जायसवाल ने उन्हें रोक दिया।

पत्रकार का आरोप है कि उन्होंने अपना परिचय देने के साथ प्रेस कार्ड भी दिखाया और बताया कि वह समाचार कवरेज के लिए आए हैं। इसके बावजूद उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उन्हें परिसर से बाहर जाने के लिए विवश कर दिया। इससे वह डीडीओ के निरीक्षण की कवरेज नहीं कर सके।
घटना के बाद विजय कुमार जायसवाल ने एसीपी पिंडरा लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की। साथ ही संबंधित एसीपी को भी प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। उनका कहना है कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है और इससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होती है।
वहीं विजय जायसवाल फोन से जिलाधिकारी, डीसीपी, एडीसीपी, फोन से पुरी सुचना दी और एसीपी पिंडरा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा दोनों पक्षों से तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group