An important meeting was held with public representatives at the metropolitan office to make the 'Tiranga Yatra' grand and historic.An important meeting was held with public representatives at the metropolitan office to make the 'Tiranga Yatra' grand and historic.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आगामी तिरंगा यात्रा को भव्य, ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने की तैयारियों को लेकर महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक सहभागिता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा यात्रा को व्यापक जनसहभागिता से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। काशी की पावन धरती से निकलने वाली तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और युवा शक्ति मिलकर इस यात्रा को जन-जन का अभियान बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यात्रा को लेकर व्यापक जनसंपर्क करें और अधिक से अधिक लोगों को इसमें सहभागी बनाएं। बैठक में तिरंगा यात्रा के महानगर संयोजक मधुकर चित्रांश द्वारा यात्रा की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र श्दयालुश्, महापौर अशोक कुमार तिवारी, प्रदेश राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, विधायक धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक नीलकंठ तिवारी, सुरेंद्र पटेल, नवीन कपूर, अशोक पटेल, राहुल सिंह, संजय सोनकर, डॉ. सुजीत सिंह, संजय सिंह, अदिति सिंह पटेल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति, एकता और जनभागीदारी का भव्य उत्सव बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group