Approval granted for 16 proposals, including two new expressways; Monsoon Session to be held from August 3 to 6.Approval granted for 16 proposals, including two new expressways; Monsoon Session to be held from August 3 to 6.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें दो नए एक्सप्रेसवे बनाए जाने को मंजूरी मिली है। पहला एक्सप्रेसवे प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी लंबा होगा। दूसरा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे होगा। इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसकी कुल लंबाई 117 किमी होगी।

इसके साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं के ईपीसी मोड में निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। इसके अलावा महिला कल्याण, सचिवालय प्रशासन, गृह विभाग, उच्च शिक्षा, राज्यकर परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग के प्रस्ताव पास हुए। विधानमंडल का मानसून सत्र तीन से छह अगस्त तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार अपने विधायी कार्य निपटाएगी। कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। यूपी विधानमंडल का आगामी सत्र भी संसद की तरह हंगामेदार होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार की घेराबंदी कर सकता है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group