Beware of fake videos regarding Ayushman cards – CMOBeware of fake videos regarding Ayushman cards – CMO

आयुष्मान कार्ड के नाम पर फर्जी वीडियो से सावधान रहें – सीएमओ

वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह ने जनपदवासियों को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे आयुष्मान कार्ड से संबंधित फर्जी वीडियो एवं भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फेसबुक के “Romita Tech” अकाउंट से प्रसारित एक वीडियो में WhatsApp के माध्यम से मोबाइल नंबर 7290823838 पर OTP भेजकर “Chatbot App” से आयुष्मान कार्ड बनाने का दावा किया जा रहा है। यह दावा फर्जी एवं भ्रामक है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ऐसी कोई अधिकृत प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है। सीएमओ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अनधिकृत मोबाइल नंबर, व्यक्ति या ऐप के साथ ओटीपी,आधार संबंधी जानकारी अथवा अन्य व्यक्तिगत विवरण साझा न करे। ऐसी जानकारी साझा करने से साइबर धोखाधड़ी एवं व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग का खतरा हो सकता है। आयुष्मान कार्ड एवं योजना से संबंधित सही जानकारी के लिए नागरिक अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, योजना में सूचीबद्ध चिकित्सालय अथवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, वाराणसी से संपर्क करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्राप्त किसी भी संदिग्ध सूचना को सत्यापित किए बिना आगे प्रसारित न करें।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group