Bharatiya Janata Party's metropolitan organizational meeting concludes.Bharatiya Janata Party's metropolitan organizational meeting concludes.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक महानगर कार्यालय गुलाब बाग में संपन्न हुई। बैठक में महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं संगठन सशक्तिकरण के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद एवं महानगर वाराणसी के प्रभारी अरुण पाठक ने बताया भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश में एक विशाल और ऐतिहासिक कार्यक्रम करने जा रही है। इस दिन प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में एक साथ श्बूथ सम्मेलनश् का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे प्रदेश से लगभग सवा लाख कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन न केवल कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा, बल्कि आगामी सांगठनिक कार्यों को धरातल पर उतारने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।इस बार का सम्मेलन व्यवस्था और तकनीक के मामले में बेहद खास होने जा रहा है। सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक महत्वपूर्ण बूथ अध्यक्ष के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था होगी। उनकी आवंटित कुर्सी पर बड़े अक्षरों में उनका नाम और उनकी बूथ संख्या अंकित होगी। इससे न केवल व्यवस्था सुगम और अनुशासित रहेगी, बल्कि हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं को एक विशिष्ट सम्मान भी महसूस होगा।ष्

स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल चुनाव तक सीमित नहीं होती, बल्कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान को तेज करने, नए मतदाताओं से जुड़ने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दें। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वरुणा गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर के बारे में विस्तार से चर्चा किया। महानगर के तीनों विधानसभाओं में होने वाले बूथ सम्मेलन की विस्तृत जानकारी देते हुए जगदीश त्रिपाठी ने बताया कैंट विधानसभा के संयोजक अभिषेक मिश्रा,दक्षिणी के आलोक श्रीवास्तव , उत्तरी के मधुकर चित्रांश को बनाया गया है।बैठक का वृत्त राहुल सिंह ने लिया। संचालन नवीन कपूर ने एवं धन्यवाद प्रकाश अशोक पटेल ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से गुजरात के विधायक जगदीश

पटेल,आत्मा विश्वेश्वर, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमोद यादव मुन्ना, प्रमील पाण्डेय ,अखिलेंद्र सिंह सनी,राकेश जायसवाल,अनिल उपाध्याय,अजय गुप्ता,अशोक जाटव, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, डॉ. रचना अग्रवाल, प्रीति सिंह, अशोक यादव, अनुराग शर्मा, रजत जायसवाल, डॉ. अनुपम गुप्ता, मधुप सिंह, बृजेश चौरसिया ,कुशाग्र श्रीवास्तव, रितिक मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group