अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में एक कैंसर मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामेश्वर कुमार के रूप में हुई है। वह नंदकिशोर का पुत्र था और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के मोहजम्मा गांव का निवासी था। रामेश्वर कुमार पिछले एक महीने से इसी संस्थान में भर्ती होकर कैंसर का इलाज करा रहा था। शनिवार को उसका ऑपरेशन भी हुआ था। सोमवार देर रात करीब 12.50 बजे रामेश्वर अस्पताल के आईपीडी वार्ड नंबर-4 की चौथी मंजिल पर पहुंचा। वहां से उसने नीचे छलांग लगा दी। गिरने की तेज आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। Post navigation भाजपा का जनाधार कमजोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष की हार बड़ा संकेत : अजय राय 400 वर्ष पुरानी काली तुरबत का चेहल्लुम जुलूस अकीदत से निकला