अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। सीएम योगी ने काल भैरव मंदिर में मौजूद बच्चों को स्नेह के साथ चॉकलेट दी और बातचीत की, बच्चे भी मुख्यमंत्री से पूरे उत्साह के साथ वार्ता कर रहे थे वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आरती की। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। दर्शन पूजन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। Post navigation भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय – मुख्यमंत्री वाराणसी से तीन ट्रेनों को हरी झंडी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है