Three trains flagged off from Varanasi; Railway Minister Ashwini Vaishnaw says PM Modi has approved the North Corridor for the bullet train.Three trains flagged off from Varanasi; Railway Minister Ashwini Vaishnaw says PM Modi has approved the North Corridor for the bullet train.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

काशी से प्रयागराज तक मेमो ट्रेनों का संचालन दो आध्यात्मिक शहरों तथा शिक्षा के केंद्रों को जोड़ने का कार्य करेगी-मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा शनिवार को मंडुआडीह रेलवे स्टेशन से वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन समेत अन्य ट्रेन सेवाओं जिसमें बनारस-प्रयागराज रामबाग ट्रेन सर्विस व बनारस-राजा तालाब ट्रेन सर्विस को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य को रवाना किया गया। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन से वाराणसी के युवा, प्रधानमंत्री को अपना धन्यवाद ज्ञापित करता है। एक ऐसी गाड़ी जिसमें यात्रियों की सुविधा समेत लोको पायलट व स्टाफ की सभी सुविधाओं का बारिकी से ध्यान रखा गया है। रेलवे द्वारा हम सभी वंचित वर्ग, मध्यम वर्ग की सुविधाओं का लगातार ध्यान रखते हैं। इस ट्रेन से रात में वाराणसी में सो जाइए और सुबह दिल्ली आगमन होगा तथा यही दिल्ली से वाराणसी के लिए भी है। इस ट्रेन का किराया भी नॉमिनल रखा गया है। शनिवार को वाराणसी में 10 मेमू सर्विसेज का उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री ने स्वयं इस मेमू सर्विसेज के संचालन हेतु निर्देशित किया है ताकि बनारस के नौजवानों, व्यापारियों, किसानों सभी को फायदा हो। मेमो ट्रेन का किराया जिसमें वाराणसी से राजातालाब तक युवाओं, व्यापारियों हेतु एमएसटी का किराया 95 रुपये तथा वाराणसी से प्रयागराज रामबाग के लिए एमएसटी 220 रुपए रखा गया है। प्रधानमंत्री ने बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कारीडोर को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें वाराणसी, अयोध्या, आगरा समेत विभिन्न शहरों को शामिल किया गया है। वाराणसी से दिल्ली की दूरी 3रू33 मिनट की होगी। उन्होंने कहा जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तथा केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब उत्तर प्रदेश को केवल 1100 करोड़ रुपए का बजट मिलता था, लेकिन आज ये बीस गुना बढ़कर बीस हजार करोड़ रुपए हो चुका है। भारत की समृद्ध के साथ सशक्त भारत बनाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ही करेगी, आप सभी इसको हमेशा याद रखें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेन शुभारंभ कार्यक्रम में हर महादेव को उद्घोषित किया करते हुए वाराणसी-वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तथा दो अन्य ट्रेन सेवा के शुभारंभ के मौके पर रेल समेत इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के मंत्री अश्वनी वैष्णव का स्वागत किया। भारत की प्राचीन आध्यात्मिक नगरी एवं वर्तमान में प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी में सभी का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व को सराहा। उन्होंने कहा कि आज लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151वीं जयंती भी है, जिन्होंने अखंड भारत बनाने में प्रमुख योगदान दिया था। आज भारतीय रेल भी पूरब से पच्छिम, उत्तर से दक्षिण को जोड़कर स्वतन्त्रता सेनानियों के सपनों को सार्थक किया है। रेल मंत्री के प्रयासों की भी उन्होंने सराहना की कि किस प्रकार रेलवे को घाटे से निकालकर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया है। उत्तर प्रदेश में सभी रेलवे लाइन को ब्राड गेज में परिवर्तित किया है। 15 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री ने पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी का उद्घाटन किया था जो कि चेयर कार थी लेकिन ये स्लीपर ट्रेन है जो आध्यात्मिक राजधानी से राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने का कार्य करेगी। काशी से प्रयागराज तक मेमो ट्रेनों का संचालन दो आध्यामिक शहरों तथा शिक्षा के केंद्रों को जोड़ने का कार्य करेगी। आज सभी रेलवे क्रॉसिंग को कर्मचारियों से या अंडरपास से कवर कर लिया गया है जिससे दुर्घटना को रोकने में सफलता मिली है। रेल गाड़ियों की स्पीड बढ़ी है, जनता को लगातार सुविधा मिल रही है। फ्रेट कारीडोर से भी स्थानीय लोगों को बहुत फायदा हुआ है। आज काशी में सभी स्टेशनों पर साफ सफाई के साथ आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है। उत्तर प्रदेश के 157 स्टेशनों पर ये सुविधाएं मिली हैं। पहले रेलवे पटरियों पर बहुत गंदगी थी, बदबू आती थी लेकिन आज इन सभी को मजबूत इक्षाशक्ति, दृढ़ संकल्प व मजबूत विश्वास से खत्म करते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। आज काशी में घाटों पर साफ-सफाई के साथ सभी आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री ने मजबूती से जो दृढ़ संकल्प लिया था उनकी सुविधा देखने को मिल रही है। दीपावली तथा छठ पूजा से पूर्व काशी समेत स्थानीय लोगों को इन ट्रेनों की सुविधा का फायदा मिलेगा इसके लिए सभी काशी वासियों को हृदय से धन्यवाद।

स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्य की तरफ अग्रसर किया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के प्रयासों से देश तथा प्रदेश विकास के नए गतिमान छू रहा है। उन्होंने कहा आज रेलवे केवल बड़े शहरों तक शिमित न होकर छोटे शहरों में भी पहुंची है, उसी क्रम में काशी की कनेक्टिविटी को मजबूत किया है। उन्होंने कहा वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन से पर्यटन को नई मजबूती मिली है। कार्यक्रम में प्रयागराज रामबाग से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत स्थानीय विधायक वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। महाप्रबंधक उत्तर रेलवे द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक डॉ सुनील पटेल, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह विनीत सिंह, विशाल सिंह चंचल, अन्नपूर्णा सिंह, राय धर्मेंद्र सिंह, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत सम्बन्धित विभागों व रेलवे के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group