अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट के राजातालाब क्षेत्र से तीन दिन से लापता 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय का शव गुरुवार दोपहर करीब 1ः30 बजे बच्छाव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पीछे पश्चिम पूरा में एक बंद मकान के पास पानी में पड़ा मिला। शव सड़ने से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि 17 अगस्त को जगतपुर पीजी कॉलेज से लौटते समय श्रेया अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर थाने में शिकायत दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, श्रेया के पिता सुनील उपाध्याय राजातालाब में कपड़े की दुकान चलाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान मालिक के अनुसार मकान किराये पर था और फिलहाल बंद था। Post navigation भाजपा कर रही सत्ता का दुरुपयोग….अखिलेश आजमगढ़ में महिला की गला रेतकर हत्या