अनिवार्य प्रश्न। संवाद। आजमगढ़। बरदह गांव में बृहस्पतिवार की भरी दोपहरी में घनी आबादी के बीच घर के अंदर अकबरी (38) पत्नी ताहिर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। आसपास काफी मात्रा में खून बिखरा था। स्कूल से घर लौटे बच्चों ने मां को इस हालत में देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका का पति ताहिर मुंबई में लूम का काम करते हैं और वहीं रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अकबरी के तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी सिमरन की शादी खराट गांव में हुई है, जबकि बड़ा बेटा समीर पिता के साथ मुंबई में रहता है। दो बेटे अमीर (16) और असद (8) बरदह के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि सुबह आसपास के लोगों ने अकबरी को देखा था। इसके बाद दोनों बच्चे स्कूल चले गए। करीब एक बजे स्कूल से लौटने पर बच्चों ने घर के अंदर मां को जमीन पर गिरी और खून से लथपथ देखा। मां की हालत देखकर दोनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। अकबरी के दोनों बेटे अमीर और असद हंसते-खेलते स्कूल से लौटे। उन्होंने घर के बाहर से ही अम्मी-अम्मी की आवाज दी पर कोई उत्तर नहीं मिला। जब वे घर में पहुंचे तो उन्हें मां की हत्या का भयावह दृश्य दिखाई दिया। मां को खून से लथपथ देखकर दोनों बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। घनी आबादी के बीच दिनदहाड़े हुई वारदात को लेकर ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति और कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। – भूपेश पांडेय, सीओ लालगंज। Post navigation तीन दिन से लापता युवती का सड़ा-गला शव मिला, कॉलेज से लौटते समय अचानक हुई थी गायब मंत्रियों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड में पीएम मोदी सबसे आगे