अनिवार्य प्रश्न। संवाद। नई दिल्ली। मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा धार जिले में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक कर एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला स्तर पर चयनित विजेता राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में धार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया कि धार जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा व्यक्तिगत अथवा समूह के रूप में प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में लोकगीत (समूह), शास्त्रीय, लोक एवं समकालीन नृत्य (समूह), नुक्कड़ नाटक/माइम एक्ट (समूह), पेंटिंग (व्यक्तिगत), वाद-विवाद/एलोक्यूशन (व्यक्तिगत), 60 सेकंड की शॉर्ट फिल्म/डिजिटल रील (व्यक्तिगत अथवा समूह), स्लोगन लेखन (व्यक्तिगत) तथा स्लैम पोएट्री (मौलिक कविता) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के लिए (MY Bharat) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर संबंधित प्रतियोगिता में आवेदन करना अनिवार्य है। शॉर्ट फिल्म, डिजिटल रील एवं स्लोगन लेखन जैसी डिजिटल प्रविष्टियां भी पोर्टल पर ही अपलोड की जाएंगी। Post navigation फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाकर अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे अफगान नागरिक हुआ गिरफ्तार लोकतंत्र की रक्षा के लिए कानून का पालन सर्वाेपरि, संसद की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए….अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी