District Magistrate Chandra Mohan Garg conducted a surprise inspection of the construction work at the Chief Minister Model Composite School and issued strict instructions to complete the project within the stipulated timeframe.District Magistrate Chandra Mohan Garg conducted a surprise inspection of the construction work at the Chief Minister Model Composite School and issued strict instructions to complete the project within the stipulated timeframe.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

चन्दौली। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जनपद चन्दौली में शिक्षा के स्तर को अत्याधुनिक बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने तहसील सकलडीहा के हंडा गांव में चल रहे निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की रफ्तार को देखते हुए कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को निर्धारित टाइमलाइन के भीतर हर हाल में काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
₹2358.96 लाख की लागत से संवर रहा है भविष्य

यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि० (निर्माण इकाई-03, वाराणसी) की देखरेख में बन रहे इस आधुनिक विद्यालय की कुल स्वीकृत लागत ₹2358.96 लाख है। शासन स्तर से परियोजना के लिए ₹1179.48 लाख की पहली किश्त (अवमुक्त धनराशि) पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे निर्माण कार्य को तेजी से गति मिली है।
यह मॉडल विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। परियोजना के तहत मुख्य भवन में भू-तल, प्रथम तल और द्वितीय तल रहेगा। मिड डे मील भवन के लिए भू-तल और प्रथम तल होगा, बाल वाटिका भवनरू प्रथम पर इसके अलावा मल्टीपर्पज़ हॉल भवन, डॉरमेटरी भवन पर भू-तल और प्रथम तल (आवासीय छात्रों के लिए), गॉर्ड रूम एवं वृहद स्तर पर स्थल विकास का कार्य किया जा रहा है। इस वृहद परियोजना का जिम्मा निर्माण एजेंसी मेसर्स बद्री राय एंड कंपनी (डिब्रूगढ़, असम) को दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की मैपिंग और टाइमलाइन के अनुसार ही हर चरण का काम समय पर पूरा हो, ताकि जनपद के बच्चों को जल्द से जल्द इस मॉडल स्कूल का लाभ मिल सके।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group