District Task Force meeting held under the chairmanship of the CMODistrict Task Force meeting held under the chairmanship of the CMO

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

5.4 लाख नौनिहालों को पिलायी जायेगी “दो बूंद जिंदगी की”

वाराणसी। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के सम्बन्ध में वृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन पी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जनपद में 22 नवंबर से पल्स पोलियो विशेष अभियान की शुरूआत की जा रही है। इस अभियान में 5 वर्ष तक के 5,43,549 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएमओ ने जनपद की कार्ययोजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि लक्षित शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाये। इस हेतु लगाये गये कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाये तथा अभियान के अंतर्गत ही बीमार एवं प्रतिरोधी परिवारों के बच्चों को चिन्हित कर पोलियो की खुराक दी जाये। इस अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
इस अभियान की महत्ता इसलिए बढ़ जाती है कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में पोलियो केस इस वर्ष में भी मिल रहे हैं। वाराणसी में तीर्थ स्थल होने के कारण आवागमन ज्यादा होता है, इसलिए प्रसार की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने ने कहा कि बूथ दिवस 22 नवंबर को सभी विद्यालय खोले जायेंगे तथा बच्चों की बुलावा टोली बनाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को बूथ दिवस पर ही प्रतिरक्षित किए जाने का प्रयास किया जाये। इस दिन सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित किए जायेंगे। बूथों का उदघाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाये। उन्होंने जनसमुदाय से अपील की है कि अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवायें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस एस कन्नौजिया ने बताया कि छह दिन तक चलने वाले इस अभियान में 5,43,549 बच्चों को दवा पिलायें जायेंगे । रविवार 22 नवंबर को बूथ दिवस से शुरुआत हो रही है। इसमें जिले में बने 1790 बूथों पर पोलियो की खुराक दी जायेगी। जबकि घर-घर भ्रमण के लिए कुल 1270 घर-घर टीमें तथा 34 ट्रांजिट एवं 38 मोबाइल टीमें बनाई गई हैंद्य बूथ दिवस पर पोलियों खुराक से वंचित बच्चों को 23 नवंबर से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देने का काम होगा। इसके बाद भी अगर कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह जाता है तो उसे 30 नवंबर को पोलियो की खुराक दी जायेगी। इसलिए सतर्क रहें और अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।

बैठक का संचालन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस एस कन्नौजिया एवं डबल्यूएचओ एसएमओ डॉ महेंद्र सोनी के द्वारा किया गया। इस बैठक में यूनिसेफ से डीएचसी आलोक कुमार राय, जेएसआई से डॉ शाहिद , संदीप श्रीवास्तव सहित जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group