Don't waste time: The issue of police action against the CJP protest—why did the Supreme Court refuse an immediate hearing?Don't waste time: The issue of police action against the CJP protest—why did the Supreme Court refuse an immediate hearing?

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। वकील नरेंद्र मिश्रा ने चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का जिक्र करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। इस पर सीजेआई ने कहा, हमारा समय बर्बाद मत कीजिए और अपना समय भी बर्बाद मत कीजिए। वकील ने कहा कि उनके पास ऐसे वीडियो हैं,जिनमें पुलिस की कथित ज्यादती दिख रही है। इस पर सीजेआई ने कहा, हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं। हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है। याचिका में दावा किया गया था कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आयोजित प्रदर्शन में पुलिस ने छात्रों पर बल प्रयोग किया। इसमें शीर्ष कोर्ट से तत्काल दखल देने का आग्रह किया गया था।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group