अनिवार्य प्रश्न। संवाद। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को 15 दिसंबर से पहले आगामी संसद सत्र बुलाने की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में पीएम ने मंत्रियों को सत्र से पहले विदेश यात्रा न करने की भी सलाह दी। सत्र की अंतिम तारीख संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति तय करेगी। 13 अगस्त को मानसून सत्र स्थगित होने के 103 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं हुआ है। इसे लेकर विपक्ष शीतकालीन सत्र में देरी पर सवाल उठा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इस सत्र में परिसीमन से जुड़ा महिला आरक्षण विधेयक पेश कर सकती है। दलों के समर्थन की कितनी दरकार समीकरण क्या?संविधान संशोधन विधेयक पारित करने के लिए 543 सदस्यीय लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत (361 वोट) आवश्यक है। मौजूदा समय में एनडीए के पास 320 सांसद हैं। अप्रैल में बिल गिरने के बाद 26 विपक्षी सांसद (20 तृणमूल कांग्रेस और 6 उद्धव गुट) एनडीए के पाले में आ चुके हैं। फिर भी, सरकार को बिल पास कराने के लिए डीएमके (22) और एनसीपी-एसपी (8) जैसे दलों के समर्थन की दरकार होगी। दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के फॉर्मूले पर विचार कर रही है। इसके तहत 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखा जा सकता है। Post navigation 26/11 हमले के मास्टरमाइंड को राहत तहव्वुर राणा को मिली वीडियो कॉल की इजाजत, देख सकेगा नवजात पोती का चेहरा